माउंट आबू,
सिरोही , राजस्थान
आज दिनांक 31 मार्च को श्रीमान उपवन संरक्षक नंदलाल जी प्रजापत के नेतृत्व में तलहटी से वाघनाले तक 3:30 किलोमीटर की रोड साइड सफाई का कार्य किया गया । जिसमें प्लास्टिक व कांच की बोतलों का लगभग 100 कट्टे भर कर डंपिंग यार्ड में डाला गया सफाई के दौरान बंदरों को खाद्य सामग्री डालने वाले पर्यटकों पर कार्रवाई भी की गई जिसमें 7000 का रेवेन्यू वसूल किया गया ।
इस मौके पर वन विभाग के 20 कार्मिक मौजूद रहे । क्षत्रिय वन अधिकारी श्रवणराम बिश्नोई वनपाल राजेश बिश्नोई वनपाल मोहन राम व सहायक वनपाल नाथूलाल वनरक्षक शेर सिंह रामकुमार यादव सवाराम लालाराम रवि कुमार रजनीश कुमार खुशबू आशा आदि मौके पर मौजूद रहे। श्रीमान उपवन संरक्षक महोदय ने पर्यटकों को संदेश दिया कि वन्य जीव को खाद्य सामग्री नहीं डालें व अभ्यारण क्षेत्र में प्लास्टिक में कचरा न फेक ।

