प्रयाग नोबल के दो विद्यार्थियों का नवोदय में चयन
कालंद्री /31 मार्च 2024
सिरोही, राजस्थान ।
प्रयाग नोबल स्कूल कालंद्री के दो विद्यार्थियों का जिले की एक मात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है।संस्थान निदेशक आचार्य भरत राजपुरोहित ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय से दो विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय कालंद्री में हुआ है।राहुल सुपुत्र मोहनलाल राजपुरोहित एवं विवान सुपुत्र अर्जुन कुमार मेघवाल का चयन हुआ है।दोनों ही विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर होने के साथ ही प्रत्येक सह शैक्षणिक गतिविधि में निरंतर भाग लेते है।ज्ञात है कि प्रयाग नोबल से प्रति वर्ष विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय में होता रहा हैं।दोनों विद्यार्थियों ने उचित मार्गदर्शन एक कड़ी मेहनत से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है।उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया।निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं।

