V24 NEWS CHANNEL ,

भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान आयोजित ।
251 से अधिक लोगो ने किया माइक्रो डोनेशन*
माउंट आबू / सिरोही , राजस्थान।
(किशनलाल दहिया)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री सीपी जोशी जी के सफलतम कार्यकाल 1 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा नगर मंडल आबू पर्वत ने नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन अभियान के शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अरविंद रावल, सह संयोजक सलिल कालमा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं पर्यटकों ने 251 नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन अभियान के सहयोगी बनते हुए भाजपा कार्यकर्ता, आबू नगरवासी एवं पर्यटकों ने भी डोनेशन किया एवं नमो ऐप डाउनलोड किया। साथ ही माइक्रो डोनेशन अभियान निरंतर जारी है।
मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस विशेष अभियान में सभी कार्यकर्ता अधिकाधिक भागीदार बने एवं माइक्रो डोनेशन अभियान एवं नमो ऐप डाउनलोड करवाने में भाजपा कार्यकर्ता अपनी भगीरारी सुनिश्चित कर रहे हैं एवं अन्य कार्यकर्ता भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर कार्यक्रम नगर संयोजक अरविंद रावल, कार्यक्रम से संयोजक सलिल कालमा, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर, भाजपा आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, पार्षद मांगीलाल काबरा, पार्षद देवीलाल बामणिया, मंडल मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, लक्ष्मण प्रजापत, हितेश गिरी गोस्वामी, भगवानाराम राणा, अशोक शर्मा, उम्मेद सिंह राठौड़, अजय बंसल, देवेंद्र भंडारी, कमलेश सोनी आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
