V24 NEWS CHANNEL ,
जालोर, राजस्थान।
अब मोदरान रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी नई ट्रेन कोयम्बटूर-भगत की कोठी-कोयम्बटूर एक्सप्रेस
रिपोर्ट जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान ,
रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-भगत की कोठी-कोयम्बटूर स्पेशल रेलसेवा का मोदरान स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 06181, कोयम्बटूर-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.03.24, 23.03.24, 30.03.24 व 06.04.24 को मोदरान स्टेशन पर 08.02 बजे आगमन व 08.04 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06182, भगत की कोठी-कोयम्बटूर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.03.24, 24.03.24, 31.03.24 व 07.04.24 को मोदरान स्टेशन पर 21.58 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान करेगी।
