V24 NEWS CHANNEL ,

दांतीवाड़ा

( सुरेश पुरोहित)

त्रि दिवसीय शिविर में 3700 पशुओं का निः शुल्क हुआ उपचार

श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई दांतीवाड़ा एवम मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में त्रि दिवसीय निःशुल्क पशु शिकित्सा शिविर दांतीवाड़ा में 10 मार्च से 12 मार्च दोपहर तक का आयोजन शुरू हुआ। मंडल के नरेन्द्र परमार ने बताया की शिविर के लाभार्थी परिवार श्रीमती सोवनी बेन कांतिलालजी राजावत राठौड़ है इनके परिवार से महिपाल कांतिलाल राठौड़, हरीश राठौड़, ललित राठौड़, धीरज राठौड़, विक्रम राठौड़, दर्शन राठौड़, श्रेय राठौड़ का दांतीवाड़ा गांव एवम आज पास के गावो में कई सालो से आयोजन शिविर का लाभ मिलता है। कार्यक्रम के समापन गुरुदेव की निश्रा महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज की निश्रा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशु पालन विभाग पाली जिला ज्वाइन डायरेक्टर मनोज पंवार एवम नरेन्द्र परमार रहे। लाभार्थी परिवार के महिपाल राठौड़ , हरीश राठौड़ एवम दर्शन राठौड़ ने अतिथियों माला एवम साफा पहनाकर स्वागत किया। पशु चिकित्सा शिविर आयोजन के लाभार्थी राठौड़ परिवार की सराहना की । शिविर में अभी तक 3700 पशुओं की जांच एवम उपचार एवम दवाई वितरण की गई। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डा परीक्षित पुरोहित, डा हरी भाऊ कोरटकर, डा जगदीश चौधरी, डा हरीश सुथार एवम प्रशासनिक अधिकारियों की सेवा रही। शिविर में हनवंत सिंह, शंकर लुहार, लादू सिंह, खीम सिंह एवम गांव वासियों की सेवा रही।

Share.
Leave A Reply