V24 NEWS CHANNEL ,
मुंबई, महाराष्ट्र ।
(सुरेश पुरोहित)
भारतीय जनता पार्टी मुंबादेवी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
पुरे देश में एक ही गूंज अबकी बार 400 पार-मंगल प्रभात लोढ़ा
सशक्त बूथ,चुनाव की जीत का मूल मंत्र- अतुल शाह
भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजनो व कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हुआ आयोजित
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को दक्षिण मुंबई क्षेत्र के वीपी रोड़ स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के माधवबाग़ हॉल में आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा समेत कई भाजपा के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का कार्यकर्ताओ ने शॉल ओढ़ाकर सत्कार किया।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की 400 पार की रणनीति तैयार की।केबिनेट मंत्री लोढ़ा ने कहा की देश में बुद्धिजीवीयो की उपस्थिति और उचित मार्गदर्शन के कारण समाज व देश में कई बुराईयों का अंत हो रहा है.

केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने बताया की आज पुरे देश में ही नहीं पुरे विश्व में यसस्वी विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है, देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका है और आप सभी बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख से निवेदन क़रता हूँ की हमें दक्षिण मुंबई की इस सिट पर पुरे जोश व उत्साह के साथ काम करना है. और आज पूरे देश में एक ही गूंज,अबकी बार 400 पार की मुहीम चल रही है और उसी मुहीम के साथ चलकर हमें तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. इसी कड़ी में कहा की हमारे प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादा किया था की देश में CAA लागु करेंगे तो आज उन्होंने करके दिखा दिया है उस पर मौजूद कार्यकर्ताओ ने करतल ध्वनि से स्वागत क़र जय जय श्रीराम के नारे लगाकर हॉल को गुंजायमान क़र दिया।इसी कड़ी में पूर्व विधायक-नगरसेवक अतुल शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा की हम सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को जी तोड़ मेहनत करके एकबार फिर से नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत क़र उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रचने का काम करें। उन्होंने कहा की सशक्त बूथ चुनाव की जीत का मंत्र है. इसके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर, भाजपायुमो के अध्यक्ष सन्नी सानप,अतित रांदेरिया,जयेश शाह,पूर्व नगरसेवक आकाश पुरोहित,संदीप घुगे,शरद पेटिवाल समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यकर्ता सम्मेलन में कनकराज घोड़ा, पवनराज संघवी,भरतसिंह बसंत,गणपतलाल खिरोड़ी,राहुल नेरवेकर, रमेश मेहता,जसवंतसिंह मोकलसर,मंगल पुरोहित,जीतेन्द्र सिंह राठौड़,जसवंत पुरोहित,सरदारमल दौलपुरा,मनोज जैन, समेत सैकड़ो महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

