V24 NEWS CHANNEL ,
वराडा / सिरोही , राजस्थान।
( चौथमल सूर्याल )
सरल संस्कृत परीक्षा परिणाम घोषित छात्रों को किया पुरस्कृत।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि संस्कृत भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा नवम्बर 2023 में सरल संस्कृत परीक्षा आयोजित की गई थी आज उसका परिणाम घोषित किया गया, जिसमें राउमावि वराडा विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 108 विद्यार्थियों ने भाग लिया था,परीक्षा का आयोजन दो वर्गो में कनिष्ठ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग में हुआ था वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 10 वीं की छात्रा दीपिका कुमारी पुरोहित ने प्रथम,मनीषा माली ने द्वितीय,तथा रविन्द्र कुमार सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के संस्थाप्रधान श्री भंवरलाल पुरोहित एवं प्रथम सहायक श्री मोहन लाल सुथार द्वारा सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के गोवाराम,मो.रफीक,रमेश कुमार, जोगेन्दर कुमार, सरल संस्कृत परीक्षा के स्थानीय प्रभारी बीएल मुंगिया,उमेश कुमार,महेंद्र सिंह, प्रियंका संत उपस्थित रहे।

