V24 NEWS CHANNEL ,
संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब पिंडवाड़ा का रहा दबदबा ।
V24 NEWS/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा – लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 E2 के संभाग पांच के संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब पिंडवाड़ा का दबदबा रहा लायंस क्लब इंटरनेशनल की संभागीय अधिवेशन निजी होटल में संभागीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांत पाल लायन देवेंद्र मदान विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांत पाल लायन अनिल नाहर और संभागीय अध्यक्ष लायन डॉ. राजकुमार राज ने लायन भरत पाल बैंदा के द्वारा मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरूति को मिटाने की पहल कर सामाजिक सरोकार निभाते हुए गौशाला बनाकर लगातार बेहतरीन संचालन करने पर रीजन ऑफ द स्टार अवार्ड से सम्मानित किया यह जानकारी लायंस क्लब पिंडवाड़ा अध्यक्ष दिनेश रावल ने देते हुए बताया कि लायन क्लब पिंडवाड़ा के सचिव लायन विष्णु गुप्ता को सचिव पद पर रहते हुए बेहतरीन कार्य के देखते हुए संभाग के बेस्ट सचिव के पुरुस्कार से नवाजा गया ।

प्रांत के माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन मुकेश रावल को मोक्ष रथ के माध्यम से अपने निजी खर्चे से बेहतरीन सेवा देने के लिए सेवामूर्ती सम्मान, डॉ. नूर मोहम्मद को चिकित्सा सेवा सम्मान ,डॉ ए आर चौधरी को हार्मोनी सम्मान ,क्लब अध्यक्ष लॉयन दिनेश रावल को जीव दया सम्मान ,क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन डॉ सी राम को एक्सीलेंस जॉन चेयर पर्सन अवार्ड ,और लायन नरेंद्र मेहता को संभाग का सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित कर लायंस क्लब पिंडवाड़ा को भी सर्वश्रेष्ठ क्लब का सम्मान मिला ।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रातपाल लायन अनिल नाहर के द्वारा पिंडवाड़ा क्लब से पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन हनीश रावल, सचिव विष्णु गुप्ता ,पूर्व जॉन चेयरपर्सन लायन किशन प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष लायन महेश दान चारण के द्वारा क्लब में बेहतरीन तालमेल बनाकर सामाजिक सरोकार से जुड़े आंखो के निशुल्क कैंप, निशुल्क पशुओं के इलाज के लिए कैंप,गोशाला के लिए चारे व गुड का वितरण,स्कूलों में स्वेटर व पाठ्य सामग्री के वितरण के लिए क्लब को ऊंचाईयो तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने पर तारीफ करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीइस अवसर पर लायन बाबू लाल मेवाड़ा,लायन के के वर्मा ,लायन भंवर लाल रावल सहित लायंस क्लब सदस्य एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

