करनेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व
सिरोही।
सुरेश पुरोहित ,
निकटवर्ती गांव मंडवाड़ा में श्री करनेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह से मनाया गया। मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धांलुओं के आने का ताता लगा रहा। मंदिर को रंग बिरंगे फूलो और रौशनी से सजाया गया। भक्तजनो ने शिवालयों में अभिषेक, बिलवपत्र, शहद, दूध और जल से पूजा अर्चना क़र सुख शांति समृद्धि की कामना की। श्रद्धांलुओं की बम बम भोले की आवाज से शिवालयों में गूंज सुनाई दी। मंदिर के बाहर दिनभर हाट बाजार में लोगो की भारी भीड़ की आवाजाही रही। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को संभाला। श्री करनेश्वर महादेव मंदिर में गायक कलाकार राजेश सेन एंड पार्टी द्वारा गणेश वंदना के साथ भजनो की प्रस्तुति दी उसके बाद एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनो की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर क़र दिया। कार्यकम में महाशिवरात्रि के लाभार्थी परिवार का मंडल की और से साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद आगामी मेले के चढ़ावे भी बोले गये। रातभर चले कार्यक्रम में भक्तो ने खीर समेत अन्य प्रसादी का आनंद उठाया। मेले में आसपास के दर्जनों गावों के ग्रामीणों ने शिरकत क़र कार्यक्रम को सफल बनाया।

