आबूरोड, राजस्थान ।

दिनांक 09 मार्च 2023,

आईसीआईसीआई फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम के तहत बकरी पालन को बढावा देने के लिए मेंजर(चारा एवं दाना पात्र) वितरण कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रेखा देवी की अध्यक्षता मे हुआ।

उन्होने कहा की फाउंडेशन की सोच प्रेरणादायक हैं, यह ब्लॉक की किसान महिलाओं के साथ मिलकर उन्नत बकरी पालन और इसको बढावा देने के लिए रोजगार के नये साधन सृजित कर आजीविका के नये स्रोत विकसित कर रहा, जिससे आय में वृद्धि हो सके, महिला किसान आत्मनिर्भर बन सके, साथ ही उन्नत बकरी पालन से मृत्यु दर में कमी, उत्पादन में बढोतरी हो सके,

आईसीआईसीआई फाउंडेशन से उपस्थित विकास अधिकारी पवन धर्मावत ने बताया की आबूरोड़ ब्लॉक में कुल 240 मेंजर वितरित किये गये। कार्यक्रम ग्राम पंचायत निचलागढ़, उपलागढ़,उपलखेजड़ा,देलदर,मुदरला, किवरली,चनार,मूंगथला,भैंसासिंह, धामसरा पंचायत खड़ात,बहादुरपूरा व भैसासिंह पर अयोजित हुआ । जिसमे महिलाओं को अतिथियों के हाथों मेंजर वितरित किये गये। इस मोके पर उपस्तिथि सभी ग्राम वासीयो ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Share.
Leave A Reply