V24 NEWS CHANNEL

कालन्द्री , सिरोही/राजस्थान ।
महावीर आदर्श विद्या मंदिर कालन्द्री में बाल मेले का आयोजन हुआ। प्रचार्य कर्ण सिंह ने बताया की विसेष मेले में ग्रामीण संस्कृति, वेशभूषा,सिरोही का इतिहास,खाद्य साम्रगी,आयुवर्दिक चिकित्चा,विज्ञान में नई तकनीक से नए भारत का निर्माण, भारतीय सेना थल,वायु,जल सेना,बाल चिड़ियाघर, की प्रदशनी वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक एवं देश भक्ति के गीत,नृत्य के साथ नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कालन्द्री की टीम ने नशे की कुरूतियो हानियों से क्षति के पोस्टर की प्रदशनी लगाई ।

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के परियोजना समन्वयक सीता राम ने ग्रामीणों को प्रदशनी के साथ साथ नशे मौखिक रूप से बारीकी से समझाया गया । एवं सरस्वती ऑप्टिकल ने नि:शुल्क नेत्र जांच किया गया। वही सामाजिक कार्यकर्ता नटवरसिंह ने मेले में आये युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला प्रशासन की टीम ने भी मेले का मुआयजना किया । ग्रामीणों ने चाट,शुद्ध भोजन,अल्पाहार का लुप्त लिया वही शिशुओं ने बड़े बड़े झूलों,हवाई जहाज व मिकी माउस,ट्रेन की सैर का अनुभव लिया गया।इस अवसर पर अमर सिंह,दुर्गाराम,जगदीश प्रजापत,कमलेश, व आदर्श शिक्षा समिति का परिवार,अभिभावको द्वारा मेले को सफल बनाया गया।

