V24 NEWS CHANNEL ,
श्री आशापुरा माता का वार्षिकोत्स्व धूमधाम से सम्पन्न।
भीनमाल / जालौर,राजस्थान ,
तहसील के मोरसिम गांव में चौहान वंश की कुलदेवी श्री आशापुरा माताजी का नवनिर्मित मंदिर की प्रथम वार्षिकोत्स्व में सुबह मंदिर परिसर में पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बिच हवन में आहुति प्रदान क़र कार्यक्रम का शुभारम्भ करके वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनायी गई।अध्यक्ष खेमसीह चौहान ने बताया की बुधवार सुबह बाजो गाजो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद रात्रि को हमारे चौहान वंश की कुलदेवी श्री आशापुरा माताजी के मंदिर की प्रथम वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमे हमारे समस्त चौहान पट्टी के सभी क्षत्रियो ने शिरकत क़र कार्यक्रम को सफल बनाया। वर्षगांठ पर गायक कलाकार जोगभारती एंड पार्टी की ओर से श्री गणेश वंदना समेत एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनो की प्रस्तुति देकर सभी भक्तो को झूमने पर मजबूर क़र दिया। दूसरे दिन हजारों भक्तो ने महाप्रसादी का लाभ लिया। अमर ध्वजा के लाभार्थी गजेंसीह व भवरसिंह नयी मोरसिम वाले थे।

