V24 NEWS CHANNEL ,
( सुरेश पुरोहित ) ,
“देवासी दर्पण पुस्तक का शानदार हुआ विमोचन,
इस शुभ अवसर के लाखों समाज बंधु बने साक्षी,
वालीनाथ अखाड़े में लहराई दर्पण ही दर्पण…
महेसाना गुजरात में देवासी दर्पण पुस्तक अंक छ का शानदार हुआ विमोचन, इस शुभ अवसर के लाखों समाज बंधु बने साक्षी, वालीनाथ अखाड़े में लहराई दर्पण ही दर्पण। कल शिवधाम श्री वालीनाथ अखाड़े से दर्पण टीम द्वारा पिछले दो सालो से की जा रही कड़ी मेहनत का प्रतिफल आखिरकार आप सबने देखा भी और सुना भी। ये ऐतिहासिक कार्य किसी एक व्यक्ति की वजह से सफल नहीं हो पाया बल्कि समाज के हजारों प्रवासी बंधुओं और देवासी समाज के समस्त जागरूक युवाओ की कड़ी मेहनत के बदौलत सफल हुआ। दर्पण टीम द्वारा रोज रोज ये सूचित किया जा रहा था कि दर्पण पुस्तिका के विमोचन अवसर पर लाखो लोग साक्षी बनेंगे तो कोई बंधु इस पोस्ट का खण्डन भी करते थे। खैर! वो अपने अपने विचार। आज तक दर्पण टीम ने जो भी कहा वो किया है। कल जब दर्पण पुस्तक का विमोचन हो रहा था तब उस पृष्ठ को देखकर पूजनीय संत श्री जयरामगिरिजी बापू भी अपने आप में आशीर्वाद रूपी मुस्कान दर्पण टीम को दे रहे थे यानि दर्पण पुस्तक को देखकर वो प्रसन्न नजर आ रहे थे, उनको दर्पण का संकलन इतना बढ़िया लगा कि वो अब बहुत व्यस्तम होने के उपरांत भी दर्पण टीम को करीब आधा घंटे से ज्यादा समय दिया साथ ही उन्होंने दर्पण टीम को आशिर्वाद भी दिया। ये तो विमोचन की बात हुई लेकिन अब ये दर्पण पुस्तक आप तक कब और कैसे पहुंचेगी? इसके लिए हम ले आऊट ऐसा तैयार कर रहे हैं जिससे कि समाज की आम ढाणी और घरों तक पुस्तक पहुंच सके।

