मुख्य अतिथि I.A.S. अधिकारी गौरव रविन्द्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन ।
17 फरवरी 2024 /आबूरोड, सिरोही /राजस्थान ,
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आबूरोड, मे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उप जिला कलेक्टर I.A.S. अधिकारी गौरव रविन्द्र ने ऑपरेशन टेबल और ऑपरेशन लाइट का उद्घाटन किया।
इस सुविधा के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने सीएसआर के माध्यम से ऑपरेशन थिएटर के लिए ऑपरेशन टेबल और डबल डॉम लाइट प्रदान किया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. परमानन्द गुप्ता ने इसका उत्साह से समर्थन किया, उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया जो स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा।
मुख्य अतिथि गौरव रविन्द्र ने इस अद्वितीय क्षण पर आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य के लिए इस प्रयास की शुभकामनाएं दी। इस महत्वपूर्ण समर्थन के अलावा, युरोलोजी केम्प के लिए आए डॉ. शेलेश शेखर त्रिपाठी और एम्स जोधपुर से रेजीडेन्स डॉक्टर की टीम, जनजातीय सेंटर से डॉ. आशाराम, डॉ. हिंडोनिया, आईसीआईसीआई बैंक साईबाबा मंदिर शाखा प्रबंधक शिवेश चंद्र मिश्र,आईसीआईसीआई फाउंडेशन विकास अधिकारी पवन धर्मावत, दामोदर परमार, कैलाश चोहान, बक्शु लाल, पोपट लाल, सुरेन्द्र सिंह सहित समस्त स्टाफ इस अद्वितीय क्षण में उपस्थित रहे।


