सिरोही , राजस्थान ।

सुरेश पुरोहित,

मुख्यालय पर गौ माता स्टैच्यू बनाने की मांग उठी

गौ सेवा संकल्प टीम सिरोही ने राजमाता धर्मशाला चौराहे को विकसित करने का मांग पत्र सभापति को दिया

सिरोही। जिला मुख्यालय के राजमाता धर्मशाला चौराहे को विकास की धारा से जोड़कर उक्त रोड व चौराहे को चौड़ा करते हुए गौ माता व उसके बछड़े का स्टेच्यू लगाने का मांग पत्र देकर गौ सेवा संकल्प टीम सिरोही के प्रमुख अजय भट्ट ने सभापति महेंद्र मेवाडा को कहा कि गौ माता को मान सम्मान प्रदान करें।मंगलवार को नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा से मिलकर गौ सेवा संकल्प टीम के अजय भट्ट और उनकी पूरी टीम ने एक लिखित पत्र देकर शहर के विभिन्न चौराहो के विकास क्रम में अलग-अलग मूर्तियां लगाई गई है उसी तर्ज पर नगर के हृदय स्थल क्षेत्र राजमाता धर्मशाला चौराहे पर सनातन धर्म की पहचान गौ माता को शहर में पर्याप्त मान सम्मान प्रदान करने के लिए गौ माता के नाम से स्टैचू सर्किल बनाकर उसकी प्रतिमा लगाने की मांग रखी। इस मौके पर सभापति ने गौ सेवा संकल्प टीम को आश्वस्त करते हुए जल्दी इस दिशा में कार्य करने का विश्वाश दिलाया।

Share.
Leave A Reply