माउंट आबू / सिरोही , राजस्थान ।

रिपोर्ट किशनलाल ,

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान को लेकर आज भाजपा नगर मंडल माउंट आबू की बैठक आयोजित की गई ,

जिसमे मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभानी ने बताया की *गांव चलो अभियान* आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा ,

जिसमे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विगत वर्षो में केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उत्थान एवम विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहीत विकास कार्यों को लेकर जन जन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है, जिसको लेकर ग्रामीण छेत्र सहित सभी बूथों पर प्रभारी प्रवासी बंदू (मोदी दूत)बनाने को लेकर चर्चा हुई । बैठक में जानकारी सांझा करते हुए भाजपा आई टी विभाग के जिला संयोजक अक्षय चौहान द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सभी गांवों एवम बूथों पर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना, लाभार्थियों से सम्पर्क करना ,नवमतदाता से सम्पर्क करना , सभी के मोबाईल में नमो एप डाउनलोड करवाना इत्यादि कार्य प्रमुखता से करने है । नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने कहा आगामी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवम पदाधिकारियों को अपनी सक्रीय भूमिका निभानी होगी एवम मोदी सरकार द्वारा किए गए देश हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों से आमजन को अवगत करवाना है जो की हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है , कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साबिर कुरैशी, कार्यक्रम के संयोजक बाबू सिंह परमार, सह संयोजक मुकेश सिंह, पार्षद मांगीलाल काबरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी, एसटी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सलिल कालमा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष भगवना राम राणा,मन की बात संयोजक विजय सिंह, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद व्यास , जयेश पटेल,भवर सिंह मेडतिया, हेमराज माली,अरविन्द रावल, भगवान सिंह भाटी,विशाल बंसल,उम्मेद सिंह, हितेश गिरी, सहीत भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply