राजकीय बालिका उ.मा.विधालय पिण्डवाड़ा मे वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह “बसन्त 2024” शानदार प्रस्तुती के साथ सम्पन्न हुआ।
V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,
पिण्डवाड़ा – आज दिनाँक 30 जनवरी 2024 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंडवाड़ा में शहीद दिवस पर मौन करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविप्रकाश उपखण्ड अधिकारी पिंडवाड़ा अध्यक्ष आर्येशनन्द सरस्वती मनन क्लीनिक पिंडवाड़ा, कार्यक्रम के संरक्षक सुरेश कुमार प्रजापत cbeo पिंडवाड़ा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अचल सिंह बालिया,संयोजक मनोहर लाल uceeo पिंडवाड़ा स्थानीय पार्षद श्रीमती नीलम बोराणा एवं विशिष्ट अतिथि बाबूलाल गर्ग का आतिथ्य रहा।

कार्यक्रम के शुरुआत में मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई एवं कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि ,अध्यक्ष, अतिथी,विशिष्ट अतिथी महोदय का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया,इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि रविप्रकाश ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे आने हेतु प्रेरित किया।साथ ही 12 वी में 90 प्रतिशत लाने वाली बालिकाओं को अपनी तरफ से ras कोचिंग करवाने की घोषणा की गई।श्री आर्येशनन्द जी ने भी अपने उद्बोधन में छात्राओं को प्रेरित किया। साथ हि कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथी अचलसिंह बालिया एवं आर्येशनन्द सरस्वती ने भी संबोधित कीया,कार्यक्रम मे शानदार प्रस्तुती के लिये छात्राओ को पुरुस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। एवं कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित अतिथियो गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावको द्वारा खूब प्रशंसा की गई।कार्यक्रम के अंत में संस्थाप्रधान रमेशलाल ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के अनुशासन की प्रशंसा की।इस अवसर पर उप प्राचार्य जगदीश खंडेलवाल एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ़ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दौलत सिंह व्याख्याता एवं नारायण लाल चौधरी द्वारा किया गया।
