विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच व परीक्षण शिविर सम्पन्न।

V24 न्यूज/ भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिंडवाड़ा/सिरोही , राजस्थान

28 अक्टूबर 2024 ,

जी.बी.एच. जनरल एवं केंसर हॉस्पिटल, भारत विकास परिषद एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण शिविरआदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक पिंडवाड़ा मेंआयोजित किया गया।*इस अवसर पर डॉ सी राम ने बताया कि जी.बी.एच. जनरल एवं केंसर हॉस्पिटल, भारत विकास परिषद एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद जैसी संस्थाए समर्पण भाव से विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा सेवा कार्य कर रही हैं जिससे लोगों को लाभ पहुंचे ।

संगठन मंत्री अशोक सेन ने अतिथि परिचय ओर स्वागत के पश्चात बताया कि वनवासी कल्याण परिषद संपूर्ण देश भर में विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने एवं भारतीय संस्कृति को अग्रणी बनाएं रखने का कार्य कर रही है |भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राकेश कांगटानी ने बताया कि भारत विकास परिषद उदार मन से सेवा का भाव रखने वाली जो देश में सेवा के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य भी कर रही है जो भारतीय संस्कृति एवं हिंदू संस्कृति को अग्रणी रखने हेतु प्रयत्नशील है। सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविंद सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है जो समय पर अपना इलाज नही करवा पाते साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे जनउपयोगी शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का भाव ही हमारा उद्देश्य है | चिकित्सा शिविर में गणतंत्र दिवस समारोह में जिला स्तर पर सम्मानित गोविंद सिंह चौधरी का सम्मान किया गया एवं उपखण्ड स्तर पर सम्मानित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश प्रजापत का भी सम्मान किया गया | साथ ही अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर आए अजारी निवासी मातेश्वरी मार्बल के नरेश मालवीय ओर रोहित मालवीय का भी परिषद के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।इस शिविर में जी बी एच हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ छगन वीरसिंह, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज प्रसाद, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ विकास माली, सामान्य रोग डॉ राहुल गंगोड़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजली चौधरी, शल्य चिकित्सा के डॉ यशपाल सिंह एवं पीआरओ धनश्याम चौहान ने अपनी टीम के साथ उपस्थित रहकर 168 मरीजो की जांच कर दवाइयां दी गई एवं 45 मरीजो का बी पी एवं शुगर की जांच की गई ओर ऑपरेशन के लिए 34 गम्भीर मरीजो को चयनित किया गया जिनका जी बी एच उदयपुर में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राकेश कांगटानी, सचिव भवरेश प्रजापत, कोषाध्यक्ष विमल रावल,सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविंद सिंह चौधरी, शिविर प्रभारी डॉ सी राम, डॉ दिनेश पुरोहित, डॉ रमेश खंडेलवाल, लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल,विजय गौतम, पूर्व अध्यक्ष जगदीश तिवारी, विजय सोनी, वनवासी कल्याण परिषद से विभाग संगठन मंत्री नवल राम, अशोक सेन, महेश व्यास, तहसील मंत्री लादूराम, विद्या मन्दिर के व्यवस्थापक कैलाश रावल, सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे शिविर में स्काउट लीडर दृष्टि पांडे के नेतृत्व में स्काउट के छात्र/ छात्राओं ने भी सेवाए प्रदान की, अंत मे संगठन मंत्री अशोक सेन ने उपस्थित सभी डॉक्टर्स एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया ।

Share.
Leave A Reply