पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान ।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक- पिंडवाडा
विद्यालय में विद्यालय वर्षिकोत्सव ‘स्पंदन-2024’ का आयोजन किया गया| संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि इस इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच झाड़ोली कैलाश सुथार ,विशिष्ट अतिथि शिवलाल गहलोत ,शांतिलाल गहलोत उपसरपंच जनापुर हडमतसिंह एवं अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री नरेश चंद्र पुरोहित झाडोली एवं प्रधानाचार्य रमेश लाल का सान्निध्य रहा |
संस्था प्रधान एवं विद्यालय परिवार ने अतिथियों का मल्यार्पण, साफापोसी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया | अतिथियों के माँ सरस्वती पूजन व स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ द्वारा अतिथियों व अभिभावकों का मनमोह लिया तथा खूब तालियां बटोरी| संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने विद्यालय प्रतिवेदन में वर्ष भर की विद्यालय गतिविधियों का विस्तृत विवरण रखा जिस पर अभिभावकों व अतिथियों ने विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रसंशा की | वर्ष भर विविध गतिविधियों जैसे कक्षा में प्रथम, कला उत्सव, युवा महोत्सव, एटीएल,खेल, किशोरी मेले, गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन, एनएमएमएस, श्रेष्ठ स्कॉउट, राज्य स्तर पर चयनित खिलाडी आदि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर मीडिया प्रकोष्ठ मुकेश पाल सिंह, अपार जन सैलाब, विद्यालय परिवार उपस्थित रहा |
