पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान ।

क्लस्टर लेवल इंग्लिश ड्रामा प्रतियोगिता का सफल आयोजन.

झाडोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल मे क्लस्टर स्तरीय अँग्रेजी ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे मॉडल स्कूल आमेट, सोजत, रेवदर, सुमेरपुर तथा स्थानीय विद्यालय ने भाग लिया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आर पुरोहित RAS (Rtd) ने सभी प्रतियोगियो को संबोधित करते हुए उन्हे अपना स्वाभविक प्रस्तुति करण करने को प्रेरित किया.जूरी के रूप मे गोविंद कुमार मेघवाल, सुरेश कुमार पुरोहित तथा चंदन सिंह ने काफी बारीकी से सभी प्रस्तुतियों का आंकलन किया.

इस प्रतियोगिता मे सुमेरपुर प्रथम, आमेट द्वितीय तथा स्थानीय विद्यालय तृतीय रहे.अंत मे विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।

Share.
Leave A Reply