सिरोही, राजस्थान ।

पाड़ीव में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

सिरोही। राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, पाडीव में 75 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को मन्त्रमुग्ध क़र दिया।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि सरपंच देशाराम मेघवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमे प्रधानाचार्य हितेश कुमार लुहार व अन्य अतिथियों में पंचायत समिति सदस्य श्रीमती कमला देवी माली, पूर्व सरपंच भवानीसिंह सिंदल,पूर्व सरपंच जोगाराम मेघवाल, पूर्व उपसरपंच लक्ष्मण माली, भामाशाह भरत ओझा, सुरेश कुमार पुरोहित, पंडित कालिदास ओझा,अमृतलाल पुरोहित,हिदाराम प्रजापत,वार्ड पंच मोहनसीह तंवर,जीतेन्द्र सिंह सोलंकी,मगनलाल प्रजापत,स्टॉफगण एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply