माउंट आबू /सिरोही , राजस्थान ।
रिपोर्ट किशनलाल ,
गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तरीय समारोह आयोजित
उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र सालुंखे ने किया ध्वजारोहण
राष्ट्रीय उद्यान में उपखंड अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
समुद्री तल से 4104 फीट की ऊंचाई पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
नगर पालिका मंडल के द्वारा भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम
पोलो ग्राउंड में उपखंड अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
स्कूली बच्चों ने गणतंत्र दिवस सामारोह की परेड में लिया भाग
SDM ने 26 लोगों को उत्कृष्ट कार्यो पर किया सम्मानित
पूरा देश आज याद कर रहा है जिनकी वजह से कहीं ना कहीं हमें आजादी मिली और आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में हम सभी मान रहे हैं.. इसी कड़ी में पूरे देश में आज हर्षोउल्लास हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया जा रहा है.. वही प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू में भी प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा 4104 फीट की ऊंचाई पर बड़े ही शान के साथ फहराया ।
माउंट आबू उपखंड अधिकारी गौरव सालुंखे ने ध्वजारोहण किया साथ ही माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में नगर पालिका मंडल द्वारा उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन भी किया गया जहां पर उपखंड अधिकारी ने ध्वजारोहण किया वहीं स्कूली बच्चों ने मार्च पाट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.. वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन किया तो स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दि..वही आज के दिन माउंट आबू उपखंड स्तर पर 26 लोगों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र दिए गए देखिए माउंट आबू के इस गणतंत्र दिवस की कुछ झलकियां.. वही गणतंत्र दिवस पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चाचा म्यूजियम चौराहे पर कांग्रेस के पदाधिकारी ने शांति विजय पार्क और सहित शहर के शिक्षण संस्थाओं सरकारी कार्यालय पर भी आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया..और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर सामारोह में माउंट आबू के नगर पालिका नाकेदार राजकिशोर शर्मा को वीआईपी विजिट पर उत्कर्ष कार्य करने को लेकर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सम्मानित किया..

