सिरोही, राजस्थान ।
रिपोर्ट चौथमल सूर्याल ,
राउमावि वराडा के परिसर में पीईईओ व प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित की अध्यक्षता में आज 25 जनवरी को 14 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नव पंजीकृत मतदाताओं सहित समस्त कार्मिको को भय,लोभ,प्रलोभन से ऊपर उठकर सभी निर्वाचनो में शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई एवं साथ ही नवीन मतदाताओं को ई ईपिक डाऊनलोड की प्रक्रिया बताई गई,इस दौरान विद्यालय के मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल, मो रफीक, लक्ष्मण कुमार,वराडा सर्कल के सुपरवाइजर रमेश कुमार, जोगेन्द्र कुमार,महेंद्र सिंह,बीएलओ बीएल मूंगिया, भरत कुमार पुरोहित,ओमप्रकाश शर्मा,उमेश कुमार, प्रियंका संत उपस्थित रहे।

