जालोर, राजस्थान ।
आहोर क्षेत्र के नोरवा मे निकली भव्य शोभायात्रा
अयोध्या मे श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आहोर विधानसभा क्षेत्र के नोरवा गांव मे ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के हनुमान मन्दिर होते हुए पूरे गांव की परिक्रमा निकालते हुए पुनः हनुमान मन्दिर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सभी गांववासीयो ने तन,मन, धन से सहयोग किया एवं डीजे की धुन पर महिलाओ ने झूमते गाते जय श्री राम के जयकारों से नोरवा गांव को गुंजायमान क़र दिया. रात्रि मे हनुमान जी मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया व महिलाओं की ओर से मन्दिरों में दो दिन तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी गांव के अनराज पुरोहित ने दी।

