माउंट आबू , सिरोही/राजस्थान ।

पराक्रम दिवस पर केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन .

पराक्रम दिवस व परीक्षा पे चर्चा 2024 के अवसर पर मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री सिरोही, निर्मला स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, केन्द्रीय विद्यालय एवं अन्य राजकीय विद्यालयों के 100 बच्चों ने भाग लिया। प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने इस बताया नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है | जिसमें आज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ओर प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वारीयर्स एवं विजेताओं को पुस्तक के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए |

कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, आदित्य एल-1, चन्द्रयान, भारत की खेल सफलता, विकसित भारत पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल पांच बेहतरीन चित्रों का चयन किया गया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के कुणाल, सूर्यवर्धन सिंह एवं हर्षन भारतीय ने क्रमश प्रथम, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया वहीं आदर्श विद्या मंदिर के सक्षम ने द्वितीय एवं निर्मला स्कूल की ऐश्वर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रा आयना एवं छात्र साहिल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मण्डल के रूप में केन्द्रीय विद्यालय से सुनील कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री प्रिया कुमारी, आदर्श विद्या मंदिर संजय कुमार, निर्मला स्कूल से कमलेश बैरवा उपस्थित रहे| मंच संचालन रोहिताश सैनी ने किया।

Share.
Leave A Reply