सिरोही , राजस्थान ।

*स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आदर्श विद्या मंदिर नांदिया द्वारा पथ संचलन*

स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में आदर्श विद्या मंदिर नांदिया द्वारा नांदिया के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाला गया।

प्रचार-प्रसार प्रमुख भावेश घांची ने बताया कि प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ,घांची समाज युवा संगठन के अध्यक्ष देवेश जी पटेल,प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत,व्यवस्थापक अमृत जी प्रजापत,नरेश जी प्रजापत और श्रीमती संगीता डिडेल ने पथ संचलन को हरी झंडी दी। संचलन विद्या मंदिर से होते हुए लाठी,मेघवाल वास,मुख्य मार्ग,प्रजापत वास से पुनः विद्या मंदिर आया। गांव वालों ने उत्साह दिखाते हुए पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण जी भी झांकी प्रस्तुत की गई।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया कि जिस प्रकार हमने लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जी के मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा कर भगवान श्रीराम जी को आत्मसात किया। उसी प्रकार सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आत्मसात कर भारत मां को परम वैभव पर पहुंचना होगा।

इस अवसर पर रमेश प्रजापत,रणजीत गर्ग,अशोक प्रजापत, दरजाराम देवासी,लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,चेलाराम देवासी,दलजीत देवासी,मीनाक्षी देवी,मनीषा रावल, नेनु देवी,हितेश प्रजापत ने अपनी ऊर्जित उपस्थित दी।

Share.
Leave A Reply