सिरोही , राजस्थान ।

आबूरोड में सरगरा समाज सेवा समिति,आबूरोड(4 Time S)द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

सिरोही जिले के आबूरोड में सरगरा समाज सेवा समिति आबूरोड (4 Time S) द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था बड़ी तादाद में प्रतिभा सम्मान समारोह में सरगरा समाज के लोग उपस्थित रहे थे वह सरगरा समाज सेवा समिति आबूरोड (4 Time S) द्वारा सभी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया था जिसमें प्रतिभाओं को मोमेंटो देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई थी इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करने में विभिन्न भामाशाहों ने अपनी सहभागिता दिखाई थी इस कार्यक्रम में 2023 बोर्ड परीक्षा में 10वीं वह 12वीं में जिन बच्चों ने 65% से ऊपर क्रमांक लाए थे उनका मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया था साथ ही जिन बच्चों ने 2021-22 और 23 इन 3 वर्षो के दरमियान गवर्नमेंट नौकरी हासिल की है उनका भी सम्मान किया गया था इस कार्यक्रम को लेकर (4 Time S) सरगरा समाज सेवा समिति,आबूरोड के सदस्यों ने बताया कि समाज में शिक्षा के क्षेत्र में समाज की प्रगति हो समाज का हर एक बच्चा शिक्षा की दिशा में आगे बढ़े इस विषय को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था और आने वाले समय में भी (4 Time S) सरगरा समाज सेवा समिति, आबूरोड टीम शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगी।

यह कार्यक्रम आबूरोड साई बाबा मंदिर के पास राजा कॉटेज में आयोजित हुआ था जिसमें सभी प्रतिभाओं के सम्मान के बाद सभी समाज बंधुओ ने साथ में भोजन ग्रहण कर खुशी व्यक्ति की थी इस कार्यक्रम में प्रेमनाथ जी महाराज हनुमान टेकरी,गणेशनाथ जी महाराज उदरा, गुलाब जी नदिया जुझार जी धाम, डी.एस मारू , गोपाल दाना, मांगीलाल जी समेत कई समाज बंधु उपस्थित रहे थे और इस कार्यक्रम के दरमियान मंच संचालक मुरलीधर सागर वह भरत हीरागरने किया था इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए (4 Time S) के एडवोकेट सुनील कुमार ,पत्रकार रितिक सरगरा,कमलेश सिंदल, विनोद सिंदल ,राहुल सिंदल, विशाल परिहार,नरेश भूरा, रोहित भूरा, सहित कई समाज बंधुओ ने तन मन धन से मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया था

Share.
Leave A Reply