सिरोही , राजस्थान ।
प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण देखने उमड़ा जनसेलाब
भामाशाह की तरफ से LED लगवाई गई
सिरोही। अयोध्या मे भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार सवेरे से ही गांव पाडीव के श्री सावलाजी मंदिर मे सीधा प्रसारण देखने हजारों ग्रामीण उमड़ पड़े। भामाशाह की ओर से लगवाई गई बड़ी LED स्क्रीन पर आयोध्या से सीधा लाइव प्रसारण चलाया गया। स्क्रीन पर जैसे ही राम लला की पूजा शुरुआत हुई तब उपस्तिथ हजारों ग्रामीणों ने जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पांडाल गुंजायमान क़र दिया तथा महिलाओ ने मंगला गीत गाये। हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों में महोत्सव को लेकर काफी उत्साह रहा। प्रतिष्ठा के बाद प्रभु के प्रतिमा की आरती की गई है व भामाशाह की ओर से लापसी की प्रसाद का वितरण किया गया।
नीरू रावल ने बताया कि रात्रि को भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया एवम भजन सम्राट अंकुश गहलोत एंड पार्टी आहोर द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना के भजन गायक कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद प्रभु राम के भजनों की पेशकश की गई व मनीष मारवाड़ी सिरोही द्वारा मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की गई। एवम 1992 में हुई कार सेवा में बलिदान को प्राप्त हुए कार सेवक कोठारी बन्धुओ के बलिदान को याद किया गया।
भजन संध्या में खीर की प्रसादी व बिस्किट वितरण किया गया। अग्रवाल ने बताया की ग्रामीणों ने 21 जनवरी व 22 जनवरी को घर घर मे दीपक व दूधिया रौशनी लगाकर दीवाली की तरह उत्सव को मनाया। इस अवसर कमलसिंह दहिया , नारायण घांची,दीक्षित रावल,मनमीत रावल, खेतसिंह,जीतेन्द्र अग्रवाल,मूलाराम प्रजापत,रवि प्रजापत, जयंती रावल,हितेश कलावंत,भेराराम मेघवाल,जितेंद्र सेन , कमलेश सेन,पुखराज पुरोहित,नीरू रावल, प्रागाराम पुरोहित,महेन्द्र घांची,जीतेन्द्र पुरोहित,मुकेश लुहार,अशोक पुरोहित,वंसन्त सुथार, अर्जुन देवासी,राहुल पुरोहित,श्रवण कलावंत समेत सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।

