सिरोही , राजस्थान ।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,
घायल गौमाता को पट्टी बांध करवाया उपचार
सिरोही। पाडीव मे एक घायल गौमाता के पैरो मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी मारने से दोनों पैर क्षतिग्रस्त होने से गौमाता रैली जुझार बावसी मंदिर के सामने दो दिन से बैठी हुई थी जिसकी जानकारी गांव के रमेश हीरागर को हुई तो उन्होंने गांव के ही गौसेवक-समाजसेवी सुरेश पुरोहित को दी तब पुरोहित ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उक्त पीड़ित गौमाता के पैरो मे पड़े हुए कीड़ो को साफ क़र पट्टी करवाई गई तथा दोनों पैरो की ख़डी क्षतिग्रस्त हो चुकी होने से गौवंश खड़ा नहीं हो पा रहा था जिस पर इंजेक्शन देकर इलाज किया गया। उसके बाद रमेश हीरागर ने गौमाता को सूखा चारा व पानी पिलाया.

