बाली / पाली ,राजस्थान ।

बाली में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति विश्व हिंदू परिषद बाली, बजरंग दल बाली के सयुक्त तत्वाधान में श्री राम प्रभात फेरी हजारों की तादात में बाली नगर के पांच खंडों के एकत्रीकरण के साथ समापन हुई। समिति संयोजक नरेंद्र परमार ने बताया की 22 जनवरी अयोध्याजी में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्री राम जागरण निमित 1 जनवरी से नियमित रूप से बाली नगर के पांच खंडों में श्री राम प्रभात फेरी शुरू हुई है जिसका 20 जनवरी को बाली जिला सह संघ चालक पकाराम जी चौधरी एवम समिति सह संयोजक थाना सिंह राव की उपस्तिथि में समापन हुआ।

कार्यक्रम में आज माइक,भगवे ढोलक, मजीरा के साथ श्री राम धुन और जय श्री राम के नारों से बाली गूंज उठा जो आज बाली के इतिहास में दर्शनीय रहा। 21 जनवरी को कलश यात्रा एवम शोभा यात्रा कार्यक्रम निमित 20 जनवरी को श्री राम प्रभात फेरी का महा आरती के साथ समापन हुआ। महाआरती मनोहर सुथार, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा ने की। 21 जनवरी को कलश यात्रा में मातृ शक्ति का जोश रहेगा और विशाल कलश यात्रा एवम शोभा यात्रा होगी। जिसके लिए बाली नगर का भगवा करण , होल्डिंग, रोशनी सजाया गया है। आज श्री राम प्रभात फेरी में संघ परिवार,खंड संयोजको एवं मातृ शक्ति संयोजिकाओ का सहयोग रहा। कार्यक्रम को लेकर बाली नगरवासियों की जागृति और उत्साह है। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन एवम बाली नगर पालिक का विशेष सहयोग चल रहा है।

Share.
Leave A Reply