पोसिंतरा/ रेवदर ,
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,
रेवदर- उपखंड के समीपवर्ती पोसितरा गांव में शुक्रवार भामाशाह अजय राज पुरोहित की ओर से गांव में महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के उपलक्ष में समाजसेवीयों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में करोड़ी ध्वज महंत चरणदास महाराज, भामाशाह अजय राज पुरोहित, विकास अधिकारी आवडदान चारण, ब्रह्माकुमारी वाराणसी से रीना बहन रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान समारोह किया गया। उसके बाद 3 जनवरी को पोसितरा गाँव में भामाशाह की ओर से महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान अपना सहयोग प्रदान करने वाले गांव के समाजसेवीयों का भामाशाह की ओर से मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इसके बाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर भामाशाह ने गांव के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ओर आगे भी इसी तरह कार्यक्रमों में अपना योगदान देने की बात कही।
इस दौरान सरपंच महेंद्र कुमार उप सरपंच सुरजपालसिहं पुर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह पुर्व सरपंच गोर्वधन सिंह सरेदान चारण नरेंद्र पुरोहित मीठालाल सवाराम वेलाराम झालाराम कमलेश पुरोहित मोटाराम उपस्थित रहे।हम सब को भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा को देखकर आन,बान ओर शान के लिए लड़ते रहने को लेकर प्रेरणा लेनी चाहिए ।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी से पहुंची रीना बहन ने उपस्थिति लोगों को बताया की पिछले कई सालों से आना जाना रहता है लेकिन आज पहली बार यहाँ आने का सौभाग्य मिला है। आज इन भामाशाह के सहयोग से इस कलयुग में भी गाँव के लोगों को महाराणा प्रताप देखने को मिले हैं। जो आपको एक शक्ति प्रदान कर रही है। जिससे हमको ये प्रेणा मिलती है की उन्होंने कभी सिर नही झुकाना चाहिए। लेकिन हम सब को भी प्रतिमा को देखकर यही प्रेरणा लेगें की हमारा सर कट जाएगा पर आन,बान ओर शान के लिए लड़ते रहेंगे। आज के समय में अभिमन्यु छोटे बच्चे पैदा हो रहे हैं लेकिन वो मोबाइल ओर इंटरनेट के चलते सिर झुकाए रहते हैं। लेकिन गाँव में लगी प्रतिमा ये कर रही है की सर उठाके जीओ। आप लोग गाँव में सभी इसी तरह एकता बनाए रखे।

