स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मकर संक्रान्ति पर्व को हुई मारकुण्डेश्वर धाम में साफ सफाई ।

V24 न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाडा /सिरोही 15 जनवरी,

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण् प्रतिष्ठा से पहले सभी मंदिरों में स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मकर संक्रान्ति पर्व से मंदिरों में साफ सफाई अभियान शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मकर संक्रान्ति पर्व से मंदिरों में साफ सफाई अभियान का आगाज पिण्डवाडा-अजारी के समीप अर्बुद पौराणिक मारकुणडेश्वर धाम में भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित के नेतृत्व में शुरू किया गया। इस दरम्यान मारकुण्डेश्वर धाम के गुप्त गंगा घाट, गया कुण्ड, गो-मुख कुण्ड व मॉ सरस्वती मंदिर में दिन भर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अजारी गांव के आम जनमानस द्वारा बडी संख्या में भाग लेकर साफ-सफाई एवं पुरे धाम मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण राज पुरोहित ने बताया कि श्री रामलला प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इससे पुर्व मकर संक्राप्ति पर्व से 21जनवरी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ तीर्थ अभियान का आगाज करते हुए इसमें भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही आम जनमानस से भाग लेने आहृवान किया है, इसी को लेकर अजारी गांव के हिंदू समुदाय के लोगों से सेवा प्रदान करने और आज (मकर) से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया था। इस अभियान के तहत मारकुण्डेश्वर धाम में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। महिला मोर्चा नेत्री एडवोकेट जसवंत कुवर ने बताया कि 14 से 22 जनवरी तक प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी तीर्थस्थलों और सभी मंदिरों की सफाई करने का काम होगा। मारकुण्डेश्वर धाम मंदिर से इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने सभी भाजपा महिला आमजन से स्वच्छ तीर्थ अभियान से जुडकर अपने आसपास के मंदिरों में सफाई करने की अपील की। इनकी भी रही मौजूदगी- इस अवसर पर किसान नेता मुकेशभाई रावल, ओमप्रकाश पुरोहित, दिनेश रावल, भरत रावल, नरेश पुरोहित कांटल, दशरथसिंह घडिया, मनोहरसिंह सोलंकी, शैलेश रावल, कैलाश राजपुरोहित, निर्मलदास, खुशवंतसिह, प्रदीपसिंह, कपिल दवे, अर्जुन कलबी, महेन्द्र रावल, कार्तिक रावल, हिमांशु हीरागर, प्रवीण मेघवाल, लक्ष्मण सुथार, आदित्य रावल, भेरजी देवासी, विजयराज माली, रेशमाराम गरासिया सहित श्री रामभक्त टोली अजारी के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply