पिंडवाड़ा / सिरोही , राजस्थान

15 जनवरी2024 ,

भारत विकास परिषद् शाखा पिंडवाड़ा द्वारा पांजरापोल गौशाला में गौमाता को गुड़ एवं पक्षियों के लिए बाजरा व मक्का दिया गया।

परिषद् के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी के अनुसार आज मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर परिषद् शाखा द्वारा पांजरापोल, परलाई स्थित गौशाला में गौमाता के लिए 251 किलो गुड़, पक्षियों के लिए 151 किलो बाजरा व 101 किलो मक्का दिया गया। इस अवसर पर परिषद् के सदस्यों द्वारा गौशाला का अवलोकन कर गौशाला के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। गौशाला के जगदीश पुरोहित द्वारा परिषद् का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में परिषद् के शाखा अध्यक्ष राकेश कांगटानी, कोषाध्यक्ष विमल रावल, संरक्षक जगदीश तिवारी, डॉ रमेश खण्डेलवाल, डॉ दिनेश पुरोहित, विजय गौतम, लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल, काशी राम रावल,नितिनराज भटनागर, मनोहर लाल दहिया, पूजा पुरोहित, भूमिका पुरोहित एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।

Share.
Leave A Reply