महाराष्ट्र / मुंबई ,

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,

आसोतरा गादीपती संत तुलछाराम जी महाराज के मुंबई आगमन पर भव्य स्वागत

राजपुरोहित समाज के गुरुदेव आसोतरा धाम के गादीपती संत श्री 1008तुलछाराम जी महाराज का मुंबई एयरपोर्ट पर समस्त राजपुरोहित समाज बंधुओ ने माला पहनाकर गुरुदेव के जयकारों से सत्कार किया। श्री खेतेश्वर तीर्थ धाम खेड़ा के महामंत्री प्रताप भाई पुरोहित दाता ने बताया की हमारे राजपुरोहित समाज के संत श्री तुलछाराम जी महाराज चार दिवसीय मुंबई यात्रा पर है ओर मंकर संक्रांति के पावन पर्व पर दक्षिण मुंबई क्षेत्र की सुरती हॉटल कालबादेवी रोड़ से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो हनुमानगळी कॉर्नर पर श्री खेतेश्वर महाराज के चौक पर माल्यार्पण करके मेट्रो सिनेमा से होते हुए क्रास मैदान मे होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम मे शिरकत क़र भक्तो को उनके मुखारविंद से प्रवचन व आशीर्वाद होगा। उसके बाद गौवर्ती प्रसादी भी रखी गई है।

प्रताप पुरोहित ने महाराष्ट्र के मुंबई,ठाणे,घाटकोपर,मुलुंड,पालघर,वसई,विरार,भायंदर, घंसोली,भिवंडी, कल्याण,नवी मुंबई समेत आसपास क्षेत्रों मे रह रहे सभी राजपुरोहित समाज से अपील करते हुए कहा की आप इस भव्य व दिव्य शोभायात्रा मे सहपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

Share.
Leave A Reply