सिवेरा,पिंडवाड़ा /सिरोही ।

शिक्षा जीवन की पहली सीढ़ी –गरासिया

आज शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वार्षिकौत्सव उत्सव के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सिवेरा में मनाया ।

जिसमे मुख्य अतिथि विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि यह प्रोग्राम शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण होता है जिसमे साल भर की प्रतिभाओ, पूर्व छात्रों का सम्मान ,भामाशाहों का सम्मान होता है शिक्षा ग्रहण करके छात्र को अपने गाव व स्कूल का नाम रोशन करना होता है छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी ।

इस अवसर पर मुख्य मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार प्रजापत, जिलापरिषद सदस्य किरण पुरोहित, अल्ट्राटेक सी एस आर विभाग के कुलीन देश मुख ,वोलकेम इंडिया के जनरल मैनेजर जगदीश तिवारी, एस टी मोर्चा के अध्यक्ष धन्नाराम मीणा व सरपन्स कह्नैयालाल मीणा का साफा ,माला एव स्मृति चिन्ह से स्वागत किया वही विद्यालय में तिवारी जी ने छात्र छात्राओं के बैठने हेतु 100 स्टूल टेबल की घोषणा की इसी प्रकार अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारी कुलीन जी ने मंच पर शेड बनवाने की घोषणा की जिला परिषद सदस्य किरण भाई ने 150000 रु से पानी निकासी हेतु बड़ा नाला स्वीकृत करवाया वही विधायक ने विद्यालय की टूटी सड़क बनाने का भी आश्वासन दिया अतिथियों ने सभी भामाशाहो का स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र व माला से सम्मान किया ।

शिक्षक जसवंत सिंह द्वारा शिक्षक सम्मान में मिली राशि 11000 रु स्कूल में ही खर्च करके 32 इंच टी वी देने पर विधायक समाराम ने प्रसंसा की बोर्ड परीक्षा में 80%,लाने वाले छात्र परमानन्द, खुशबू व फूली प्रत्येक को 1100 रु सम्मान राशि जसवंत सिंह शिक्षक ने दी और उनका उत्साह बढ़ाया शिक्षक मांगीलाल ने भी दो छात्रों को प्रत्येक को प्रथम आने पर 1100 रु दिए ।

इस अवसर पर पूर्व छात्र हनवंत सिंह राणावत अर्जुन राव, अशोक सुथार , रमेश मेघवाल ,रतन सिंह ग्राम विकास अदिकारी नेनाराम लोहार माधुराम सिंदल और सैकड़ो लोग उपस्थित थे मंच का संचालन शम्भू सिंह व गोविंद राम ने किया शिक्षक भीम सिंह उत्तम कुमार बदाराम राकेश राव हिम्मत राम भवरलाल पुनाराम सुरेश कुमार खेताराम प्रकाश कुमार मांगीलाल बाबुलाल।पुष्पा मीणा ममता दवे कह्नैयालाल लिपिक मंगल सिंह आदि उपस्थित थे अंत मे प्रधानाचार्य बाबुलाल मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Share.
Leave A Reply