पिंडवाड़ा,सिरोही ।
आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में अभिभावक सम्मेलन सम्पन्न
रिछेश्वर महादेव की पावन धरा पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में शनिवार को अभिभावक सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार भाटी ने बताया की सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री मोहन जी जोशी,जिला सचिव लकाराम जी,मुख्य अतिथि सादलाराम जी देवासी आरासना ,विशिष्ठ अतिथि अजाराम जी देवासी शिवगढ़,प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत ,संरक्षक डासुराम,सदस्य सांकलाराम जी देवासी,लक्ष्मण जी रावल और वीरमाराम जी लाज ने मां सरस्वती,मां भारती और ओम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय व स्वागत किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में मेरे घर राम आए है गीत पर बहिनों ने प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता मोहन जी जोशी ने बताया कि बच्चे-बच्चे को राम बनाने का काम विद्या भारती के विद्यालय करते है।श्रेष्ठ शिक्षा,शिक्षा के साथ संस्कार,राष्ट्र भक्ति,समाज सेवा और संस्कारयुक्त पीढ़ी के निर्माण,पंच कोष आदि का विकास विद्या भारती करती है।भारत की संस्कृति ही हमें बताती है कि पराया धन मिट्टी के समान है और पराई स्त्री मां के समान होती है।इस प्रकार की मानसिक और शारीरिक रूप से श्रेष्ठ पीढ़ी का निर्माण विद्या भारती करती है। अंत में संरक्षक डासुराम जी ने सम्मेलन में सहभागी गांव के गणमान्य नागरिकों और अतिथियों का आभार प्रकट किया।

