पिंडवाड़ा ,राजस्थान ।

नांदिया के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैरियर दिवस का आयोजन ,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया में शुक्रवार 12 जनवरी को विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर विद्यालय में कैरियर दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वार्ताकार श्रीमान निर्मल जोशी चिकित्सा अधिकारी एवं श्रीमान डिडेल साहब बैंक मैनेजर रहे। साथ पी ई ई ओ एवं प्रधानाचार्य देवेश खत्री ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर परिचय डाला एवं कैरियर से संबंधित वार्ता भी दी। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का विद्यालय द्वारा अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम और मंच का संचालन शिक्षक नारायण प्रजापत द्वारा किया गया। इस मौके पर दोनों परिसर के अध्यापकों द्वारा पूरा सहयोग दिया गया। इस अवसर विद्यालय का पूरा स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
