वराडा / जावाल ,
रिपोर्ट चौथमल सूर्याल ,
वराडा के राजकीय विद्यालय में करियर मेले का आयोजन,
सहायक निदेशक के किया निरीक्षण।
वराडा के राउमावि में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस,करियर डे के रूप में आयोजित कर करियर मेले का आयोजन किया गया विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षा विभाग के पत्रानुसार प्रभारी जोगेंद्र कुमार के निर्देशन में कक्षा नवी से बारहवीं तक के छात्रों ने बरलूट के विश्वकर्मा कौशल केंद का भ्रमण कर रोजगार सृजन की जानकारी प्राप्त की, विद्यालय स्तर पर निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे करीब 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया,समसा कार्यालय से सहायक निदेशक अजय माथुर द्वारा मेले का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के उपाय बताये,आरएमजीबी वराडा के कार्यालय सहायक सोहनलाल ने बैंकिंग में रोजगार के अवसर के बारे जानकारी दी,ई मित्र प्रभारी श्रवण घांची ने कम्प्यूटर साइंस में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी ।
विद्यालय के संस्थाप्रधान भँवरलाल पुरोहित,प्राध्यापक रमेश कुमार, अध्यापक महेंद्र सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाल कर विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा 12 वी के बाद विभिन्न प्रकार के केरियर के बारे विस्तृत जानकारी दी एवं अपनी क्षमता व योग्यता को पहचाने की जरूरत पर जोर देकर सरकारी व निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर तलाशने के बारे में बताया,अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागी दीपिका पुरोहित, डिम्पल पुरोहित,मनीषा माली,ममता माली,मनोज माली,शिवानी लुहार,काजल कुंवर को पुरस्कृत किया गया इस दौरान एडीपीसी कांतिलाल आर्य सहित विद्यालय के मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,लक्ष्मण कुमार,बीएल मूँगिया,उमेश कुमार,फिरदौस बेगम, पूजा व प्रियंका सन्त उपस्थिति रही।

