स्वामी विवेकानंद जयंती पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मनाया कॅरियर डे
सिरोही /राजस्थान ,
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,
पाडीव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षा विभाग के अधिकारी हीरालाल माली सीबीईईओ सिरोही,कांतिलाल आर्य सहायक परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा सिरोही एवं अजय माथुर सहायक निदेशक सीडीईओ कार्यालय सिरोही के सानिध्य मे कॅरियर डे मेले का शुभारम्भ किया गया.
उक्त मेले मे प्राथमिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रियांक ने चिकित्सा के क्षेत्र मे विभिन्न रोजगार परख शिक्षा विधार्थियो को प्रदान की. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मार्गदर्शक मुकेश पाराशर एवं नीरज कुमार ने विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्र मे रोजगार के अवसरो के बारे मे एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाशित डालकर विधार्थियो को अवगत करवाया गया.
उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे सेवानिवृत प्राचार्य गुलबाराम गोयल ने प्रशाशनिक सेवा के भविष्य के बारे मे व स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विस्तृत से जानकारी दी. बैंकिंग के क्षेत्र मे राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के वीरेंद्र सिंह ने बैंकिंग सेवा मे भविष्य के बारे अवगत करवाया गया. पत्रकारिता के क्षेत्र मे सुरेश पुरोहित ने पत्रकारिता कैसे करें किस प्रकार खबरें प्रकाशित करें उसके बारे मे विधार्थियो को अवगत करवाया गया.

इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं क्विज, पोस्टर, पत्र वांचन, कविता पाठ एवं निम्बंध लेखन मे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियो को पुरुस्कार किए गये. इस अवसर पर स्थानीय ग्राम से पधारे प्रबुद्धगण प्रतापराम प्रजापत, जीतेन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी सुरेश पुरोहित, प्रधानाचार्य हितेश लुहार, व्याख्याता मंगल सिंह राठौड़, अनिल कुमार, श्रीमती प्रेमलता राठौड़ इत्यादि अध्यापक गण एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

