सिरोही , राजस्थान ।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,
सिरोही। निकटवर्ती गांव पाडीव मे महात्मा गाँधी राजकीय विधालय(अंग्रेजी माध्यम)पाडीव मे स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष मे कॅरियर डे मेले का आयोजन किया गया.कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कैलाश भाई,राजस्थान मारवाड़ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक,विशिष्ट अतिथि सुरेश पुरोहित रहे.मेले का शुभारंम सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित क़र किया गया.

कार्यक्रम मे मंच संचालन संजय प्रजापत एवं नरेंद्र सिंह पवार द्वार किया गया.मेले मे पोस्टर, मॉडल, भाषण कविता, नाटक,योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा बैंकिंग सेक्टर के बारे मे छात्रों को परामर्श प्रदान किया गया. विद्यालय के अध्यापक महिपाल सिंह देवड़ा द्वारा माध्यमिक कक्षा के बाद मे मुख्य कॅरियर विकल्प के संदर्भ मे विस्तृत जानकारी दी. साथ ही राजकीय विधि महाविद्यालय से पधारे परामर्शदाता द्वारा क़ानून के क्षेत्र मे कॅरियर की सम्भावनाओं के बारे मे बताया गया. इस अवसर पर शिक्षक विक्रम प्रजापत,राहुल मिस्त्री,दुर्गासीह, रतन कंवर,मोनिका शर्मा,प्रियंका राठौड़,मेहुल चौबीसा,गणेशराम का सहयोग रहा.

