जयपुर/राजस्थान ,

राजस्थान में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों में अब तक 8251 स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए हैं । इन स्वास्थ्य शिविरों में 68 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य शिविरों में जाँच करवाई है । सबसे अधिक 2,79,960 आयुष्मान भारत कार्ड जयपुर जिले में जारी किए गए है। वही 2,37,371 कार्ड जारी कर झूंझूँ जिला दूसरे स्थान पर है तथा अलवर 1,92,680 कार्ड जारी कर तीसरे स्थान पर है । इन शिविरों में टीबी की जाँच 46 लाख से अधिक लोगों की गयी है ।प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे शिविरों में सिकल सेल की जाँच 75 हजार से अधिक लोगों ने करवाई है । गौरतलब है की राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत केंद्र सरकार ने अधिक अधिक लोगों की सिकल सेल की जांच करने का लक्ष्य रखा है । इस मिशन के अंतर्गत 3 वर्षों में 7 करोड़ आबादी की जांच करने का प्रयास किया जाएगा । सिकल सेल रोग एक आनुवांशिक रक्त रोग है जो पीड़ित रोगी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है। यह रोग भारत की जनजातीय आबादी में अधिक आम है लेकिन गैर-जनजातीय आबादी में भी होता है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 1 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के शहडोल में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था।

यह कार्यक्रम भारत के सभी जनजातीय और राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेश के अन्य अधिक व्‍याप्‍त क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जांच, रोकथाम और प्रबंधन के लिए एक मिशन मोड चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड जैसे सिकल सेल रोग के अधिक व्‍याप्‍त वाले 17 राज्यों के 278 जिलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Share.
Leave A Reply