माउन्ट आबू/सिरोही, राजस्थान।
रिपोर्ट किशनलाल ,

*पुलिस प्रशासन,माउंट आबू अभिनंदन कार्यक्रम* राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य *आमजन में विश्वाश एवं अपराधियों में भय* को हमारे जांबाज अधिकारियों ने सार्थक करते हुए कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा किया ।इस निमित्त उनका अभिन्नदन कार्यक्रम रखा गया। ज्ञात रहे, विगत कुछ समय पूर्व माउंट आबू रेंटल व्यवसाय की दो बुलेट बाइक चोरी हो गई थी जिसका माउंट आबू पुलिस ने पर्दाफाश कर सुशासन का उत्तम उदाहरण दिया।
इसमें पुलिस उपअधीक्षक श्री अचल सिंह जी देवड़ा के निर्देशानुसार माउंट आबू पुलिस थाना अधिकारी श्री किशोर सिंह जी भाटी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल श्री राजाराम,कानिस्टेबल श्री बाबू सिंह,समुंदर सिंह ने तकनीकी जॉच के आधार पर लगातार मॉनिटरिंग कर इस चोरी का खुलासा किया । जनता हमारे इन सभी जांबाज पुलिसकर्मियों के प्रति आभार ओर सम्मान प्रकट करती है। आज सम्मान कार्यक्रम के इस अवसर पर श्री नरपत चारण, मोटरसाइकिल रेंटल अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।स्वागत में माउंट आबू ट्रैफिक इंचार्ज हिमताराम जी का भी माला पहनकर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर सम्माननीय पुलिस उप अधीक्षक महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा पुलिस अधीक्षक माननीय ज्येष्ठा मेत्रैयी के नेतृत्व में माउंट आबू पुलिस ने नया आयाम स्थापित किया है और आगे भी बेहतरीन प्रयास जारी है इस अवसर पर रोहित अग्रवाल,मनीष गुप्ता,प्रहलाद बंसल,पिंटू देवल,गोपाल पालीवाल,इंदर सिंह,दीपेश आचार्य,इस्तियाक़ क़ुरैशी,सरताज,जिगर, संजय,मुकेश,तरुण,प्रवीण,पूनम समेत सभी रेंटल धारक उपस्थित रहे
