जावाल / सिरोही , राजस्थान ।
रिपोर्ट चौथमल सूर्याल ,
राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय जामोतरा, मेघ मानव सेवा समिति जावाल – सिरोही राज. के तत्वावधान में चर्तुथ प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित*
*भामाशाहों का हुआ सम्मान**छात्र-छात्राओं को किया सम्मनित, बालिकाओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति*
*मेघवाल समाज ने बढ-चढ कर लिया समारोह में हिस्सा, समारोह को लेकर विद्यार्थियो के खिले चेहरे व उत्साह नजर आया*
*अतिथियों का फुल माला साफाओ एंव स्मृति चिन्ह के भव्य शानदार सम्मान*.
121 प्रतिभाओ का हूआ सम्मान
जावाल- *निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जामोतरा गांव मे, मेघ मानव सेवा समिति जावाल सिरोही राज.के तत्वावधान में चर्तुथ प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह रविवार को परम सनिध्य श्री श्री 1008 गणेशनाथजी महाराज गादीपति शिवमठ,सांचौर, (जालोर) के सानिध्य में आयाजित हुआ। विशिष्ट अतिथि , पी.सी.सी.सदस्य कांग्रेस हरीश राठौड़, मेघवाल समाज विकास संस्थान 22 परगना अध्यक्ष सिरोही वीराराम परलाई, रा.उ.मा.वि. प्रधानाचार्य सनवाडा रेवदर मूलशंकर मेघवाल, रा.उ.मा.वि.प्रधानाचार्य मांडाणी मांगीलाल मेघवाल, रा.मा.गा.उ.मा.वि. प्रधानाचार्य कैलाशनगर भबुताराम मेघवाल, मुख्य वक्ता ज्ञान ज्योति कोचिंग संस्थान उदयपुर के संस्थापक राहुल मेघवाल , भूतगांव सरपंच तीजा देवी, मेघमानव सेवा समिति अध्यक्ष हंसाराम सिंघल जामोतरा, पूर्व 22 परगना अध्यक्ष भीमाराम चुंडावत, मेघवाल समेत कई अतिथियों का आतिथ्य रहा।

समारोह का शुभारंभ डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यापर्ण एंव पुष्प अर्पित कर किया। समाज बन्धुओं ने अतिथियों का फूल माला व साफा स्मृति चिह्न मोमेटो, भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, नवोदय चयनित, राज्य एंव जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता व सरकारी नौकरियों मे चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम मे गणेशनाथ महाराज ने समाजबंधुओं को संबोधित करते कहा कि शिक्षा , वह शेरनी का दूध है जो पियेगा , वही दहाडेगा । उन्होंने बाबासाहब डा भीमराव अम्बेडकर की जीवनी प्रकाश डाला युवाओ महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए आह्वान किया। और शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढने के लिए प्ररित किया। साथ ही राहुल मेघवाल समाज के युवाओ को शिक्षा के क्षेत्र प्रतियोगिता परीक्षा मे कठोर मेहनत के साथ सफलता हासिल करने के लिए जोर दिया। साथ ही अपने मा -पिता के सपनो को पुरा करने के.लिए प्ररित किया। और युवाओ को नशे की लत के लिए दुर रहने को कहा। साथ ही कहाजो पानी से नहाता है वो सिर्फ लिबास बदलता है , और जो पसीने से नहाता है वो इतिहास बदलता है.। भामाशाहो का भी बहुमान किया गया । मंच संचालन रमेश सरेल, मेघवाल ने किया । इस मौके पर समिति के पदाधिकारी , सदस्य व आसपास गाँवों के कई समाजबन्धु मौजूद थे।

