पिंडवाड़ा/ सिरोही , राजस्थान ।
विधायक गरासिया ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
आबू पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समाराम गरासिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आबू यूआईटी से ग्राम पंचायत को मुक्त करने और माउंट आबू बायलॉजी के बारे में चर्चा कर विधानसभा क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।
आबू पिंडवाड़ा विधायक सामाराम गरासिया और धनाराम मीणा ने वंचित आबू पिंडवाड़ा के गांवों को टीएसपी क्षेत्र में सम्मलित करने हेतु मांग रखी। इस मौके पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, फूल सिंह मीणा विधायक ताराचंद जैन, अमृतलाल मीणा उदयपुर और सिरोही से धनाराम मीणा एसटी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

