माउंट आबू / सिरोही

रिपोर्ट किशनलाल ,

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी पहुंचे माउंट आबू टोल नाके पर राज्य मंत्री का हुआ स्वागत रबारी समाज और भाजपा पदाधिकारी ने किया अभिनंदन34 वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के कार्यक्रम में की शिरकत राज्य मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया समापन उपखंड अधिकारी,जिला प्रमुख, प्रधान भाजपा जिलाध्यक्ष रहै मौजूदएंकर…राज्य मंत्री ओटाराम देवासी पहली बार राज्य मंत्री बनने के बाद दो दिवसीय सिरोही दौरे पर पहुंचे..जहां पर जिले भर में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया..उसके बाद वह सिरोही से स्वरूपगंज होते हुए सड़क मार्ग द्वारा माउंट आबू पहुंचे.

जहां पर टोल नाके पर पहुंचने पर राज्य मंत्री का रबारी समाज और भाजपा पदाधिकारी ने गर्म जोशी से माला पहनाकर स्वागत किया..उसके बाद राज्य मंत्री का काफिला माउंट आबू के सड़क मार्ग से सोफिया स्कूल पहुंचा..जहां पर 34वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शिरकत की..जहां देवासी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ बालिकाओं ने तिलक और शिक्षकों की ओर से माला पाहनकर भव्य स्वागत किया गया.. इसके बाद राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,उपखंड अधिकारी,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित प्रधान हंसमुख कुमार मेघवाल ने दीप प्रज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम को लेकर समापन किया..इसके बाद राज्य मंत्री और उपखंड अधिकारी सहित अन्य लोग मंच पर पहुंचे जहां पर समापन कार्यक्रम को लेकर अतिथियों व अन्य मेहमानों का सापा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया..उसके बाद राज्य स्तरीय और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजस्थान से कोने-कोने से आए महिला शिक्षकों के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उनको राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने स्मृति चीन्ह और मेडल देकर उन सभी महिला शिक्षकों का सम्मान किया उसके बाद राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि आप इस ठंड के बीच भी सभी जिलों से आए महिला शिक्षकों इस टूर्नामेंट में भाग लिया वह काबिले तारीफ है..आपने मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित दिया इसलिए आप सभी का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं मेरी ओर से सिरोही जिले वासियों को जो भी विकास कार्य की आशा होगी मैं उसे पूरा करवाने में हर संभव प्रयास करूंगा..साथी इस प्रतियोगिता में विजेता उप विजेता टीम को शुभकामना दी और हारने वाले खिलाड़ियों को भी उन्होंने आगे और अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही और कहा कि चींटी जब एक बार चढ़ती है फिर गिरती है तो फिर चढ़ती है तो ऐसे खिलाड़ियों को भी हमेशा अपने प्रयास जारी रखना चाहिए और हारने वाले खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए.. इस दौरान उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पालानीचामी,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,सिरोही प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Share.
Leave A Reply