माउंट आबू /सिरोही ,

रिपोर्ट किशनलाल ,

अयोध्या के राम मंदिर से अक्षत कलश पहुंचे माउंट आबू ,

अक्षत कलश का माउंट आबू पहुंचने पर किया स्वागत ,

रथ यात्रा के साथ निकाली शहर में शोभायात्रा ,

अक्षत कलश पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ,

देलवाडा अचलगढ़ के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रख दिया समर्थन ,

समाजसेविका गीता अग्रवाल के द्वारा शोभायात्रा में प्रसाद का किया गया वितरण ,

अयोध्या के राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर के जिले भर में कई कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहे हैं चाहे आबूरोड की बात करें या पिंडवाड़ा की सभी इलाकों में अयोध्या की राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर है हिंदू धर्म प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग भी घर घर जाकर लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर जागरुक कर रहे हैं इसी कड़ी में आज प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू में अयोध्या के राम मंदिर में होने जा रहे भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज अक्षत कलश माउंट आबू पहुंचे जहां पर अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया गया… प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर माउंट आबू में काफी उत्साह दिखाई दिया और शक्ति माता मंदिर पर अक्षत कलश रथ पहुंचा..जहां मंदिर में पूजा अर्चना के साथ डीजे की धुन पर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई.. जहां शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने अक्षत कलश पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वही शोभायात्रा में मातृशक्ति और बालिकाओं ने कलश उठाकर शोभायात्रा में भाग लिया… वही अक्षत कलश रथ कार्यक्रम को लेकर देलवाड़ा अचलगढ़ के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर इस शोभायात्रा में शामिल हुए…यह शोभायात्रा माउंट आबू के मुख्य बाजारों से होते हुए दुनिया के भगवान राम अकेले राम जय श्री रघुनाथ जी मंदिर में पहुंची जहां रथ यात्रा भव्य स्वागत किया गया. वही शोभायात्रा के कार्यक्रम को लेकर समाजसेविका गीता अग्रवाल के द्वारा सभी हिंदू धर्म प्रेमियों को प्रसादी का वितरण भी किया गया.. इस दौरान राष्ट्रीयस्वयं संघ,विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे.

Share.
Leave A Reply