राजस्थान : रेवदर / सिरोही
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित ,
समीपवर्ती पोसितरा गाँव में भामाशाह अजयराज पुत्र प्रेमराज पुरोहित परिवार की ओर से महाराणा प्रताप की प्रथम प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भव्य आयोजन किया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला! कार्यक्रम स्थल पर पधारे अतिथियों का भामाशाह परिवार की ओर से शॉल,साफा पहनाकर व महाराणा प्रताप की प्रतिमा,स्मृति चिन्ह देकर भामाशाह परिवार की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्यराजसिंह मेवाड़,बोरीवली भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी,महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री राज के.पुरोहित, राजस्थान भाजपा प्रदेश सयोजक जोगेन्दरसिंह राजपुरोहित सिलोर,दिलीप पुरोहित भटाना समेत कई वक्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के हित में अपना संबोधन दिया ओर महाराणा प्रताप के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम मे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ महाराज कुमार साहब उदयपुर, महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी,पुर्व मंत्री राज के.पुरोहित, भवन निर्माता रतनसिंह राठौड़(तुरा),जोगेन्दसिंह, सुरेन्द्रसिंह भाटी, नटवरलाल पुरोहित,भरत भाई पुरोहित,झालाराम पुरोहित,खगारमल पुरोहित,फिल्म अभिनेता सन्नी अग्रवाल,केशव शिक्षण संस्था के अध्यक्ष देवीलाल पुरोहित,प्रमोद पुरोहित जसवंतपुरा समेत कई गणमान्य ने शिरकत की। कार्यक्रम के बाद डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की ओर से पोसितरा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया उसके बाद भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

पोसितरा गांव में पहुंचा हेलीकॉप्टर,
डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का राजशाही ठाठ के साथ हुआ भव्य स्वागत
पोसितरा गाँव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर जैसे ही महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ महाराज कुमार साहब उदयपुर पोसितरा गांव में हेलीकॉप्टर के माध्यम से हेलीपेड पर पहुंचे तो मेवाड़ महाराज व हेली कोपटर को देखने ग्रामीणों कि भारी संख्या मे भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने महाराजा के साथ लोगो ने मोबाइल से हेलीकॉप्टर कि फोटो भी खीची। बताया जा रहा है कि पोसितरा गांव में मूर्ति अनावरण के दौरान पहली बार भामाशाह के सहयोग से गांव में हेलीकॉप्टर पहुंचा। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह के पहुंचने पर भामाशाह परिवार की ओर से ढोल धमाकों व राजशाही ठाठ के साथ पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत भी किया गया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि मे अतिथि बनकर नहीं घर का सदस्य बनकर आपके बीच पहुंचा हूँ। उसके बाद बताया कि आज मैं घर के प्रांगण में खड़ा हूँ!
इसके बाद वहां पर उपस्थित अतिथियों व पत्रकार बन्धुओ का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया! कार्यक्रम मे भारी संख्या में मातृ शक्ति को देखकर बताया की ऐसे अच्छे आयोजन और अच्छी सोच के लिए आज यहां पर शामिल हुए हैं।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने बताया कि चेतक के साथ स्वामी भक्ति के रूप में महाराणा प्रताप का एक ओर साथी हाथी राम प्रसाद ने भी अपना त्याग दिया था। जब हाथी को बादशाह की कैद में लाया था तब उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज से डेढ़ सौ वर्ष पूर्व मेवाड ने पहली बालिका विद्यालय शंभू पाठशाला बालिकाओं के लिए खोली थी जो आज भी मेवाड़ में चल रही है। जिसमें फाउंडेशन के द्वारा आज भी 300 बालिकाओं को पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। वही बताया कि अंग्रेजी भाषा में ए फॉर एप्पल से शुरू होकर जेड यानि जीरो पर जाकर समाप्त होती है और अपनी मातृभाषा ए फोर अनपढ़ से शुरू होकर ज्ञ से ज्ञानी पर जाकर समाप्त होती है।मेवाड़ राजघराना त्याग व बलिदान के लिए जाना जाता है उसी का उदाहरण कल पोसीतरा मे डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के लिए जो कुर्सी लगायी गई थी जो राजशाही कुर्सी पर मेवाड नरेश उस कुर्सी पर नही बैठे,ओर उन्होंने बताया कि 1500 साल में भी मेवाड़ में कभी कुर्सी को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ!
पोसितरा गाँव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भामाशाह की ओर से डॉ.लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के लिए राजाशाही कुर्सी मंगवाई गई थी लेकिन वह कुर्सी पर नहीं बैठकर पास स्थित सोफे पर जा बैठे ओर आयोजन परिवार के सदस्य अजयराज पुरोहित को अपनी कुर्सी सुपुर्द क़र सनमान दिया जो कार्यक्रम मे चर्चा का विषय रहा! उन्होंने बताया कि जिस तरह एक मां अपने बेटे को गले लगाती है उसकी तरह इस गाँव के लोगों ने मुझे गले लगाया है। यह वह धरती है जहां पर पशु भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाते हैं। भामाशाह परिवार का भी उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा चेतक के साथ लगाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
यह जनप्रतिनिधि भी रहे अनावरण कार्यक्रम में मौजूद!
पोसितरा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण के दौरान पत्रकार समाजसेवी सुरेश जुगनू, सुरेश पुरोहित पाड़ीव,आदित्य प्रतापसिंह रोहुआ,केशव प्रताप सिंह निम्बज, राजुभाई सामरानी, भवानीसिंह भटाना, करणी सेना जिला अध्यक्ष सुजानसिंह, पोसितरा सरपंच महेंद्र कुमार,उप सरपंच प्रतिनिधि सुरजपाल सिंह,कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष दलपत सिंह,पुर्व सरपंच गोरधन सिंह,पुर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह, सवाराम चौधरी,मोटाराम चौधरी,केसरसिंह, सरपंच शेतानसिंह दिलीप कुमार,किशोर भाई भटाणा,डाॅ.उदयसिंह डिगार,राजेन्द्रसिंह, गजेन्द्रसिंह लुणोल, महिपालसिंह सनवाडा, धनपालसिंह,सरेदान चारण,झालाराम, मानाराम, सरदारमल फूंगनी व कानून व्यवस्था के लिए अनादरा थाना अधिकारी सीआई बंशीलाल शाद और कालन्द्री थाना अधिकारी टीकाराम दोनों थानों का जाब्ता तैनात था।

