राजस्थान : पिंडवाड़ा / सिरोही ,

पेयजल के लिए भटकते वार्ड13 के वाशिंदे ।

झाडोली के वार्ड13 के वाशिंदे इस पेयजल के लिए भटकने को मजबूर है वार्ड वासियों का कहना है कि पानी की जो सप्लाई की जाती है लेकिन मात्र 30 मिनिट ही होती है जिससे उनके घरो की पानी की आवश्यकता पूरी नही होती है । जिसको लेकर एक माह पूर्व जलदाय विभाग पिंडवाड़ा कार्यालय में 30 महिलाओ ने विभाग को ज्ञापन दिया था मगर समस्या पूर्व जैसी ही बनी हुई है । वार्ड वासियों ने निराश हो कर विधायक समाराम जी को भी फोन पर बताया तो उन्होंने सहायक अभियंता रण सिंह जी को भेजा ।

स्थानीय सरपन्स कैलाश सुथार के साथ वार्ड 13 के लोगो से सम्पर्क किया सभी ने कहा मात्र 30 मिनिट पानी की सप्लाई दी जाती है वो भी लो प्रेशर के साथ जिससे घर के लिए पर्याप्त पेयजल नही मिलता है ।

वार्ड वासियों का कहना है कि,

सहायक अभियंता ने विभाग का पक्ष रखते हुए लोगो को उल्टा डांटा और कहा कि पानी इतना ही मिलेगा । अधिकारी ने वार्ड में लोगो के घरों में जाकर पानी के हौज को भी खुलवाकर पानी को देखा ।

वार्ड वासियों ने बताया कि पेयजल के टैंकर डलवाकर पेयजल आवश्यकता की पूर्ति करते है । एवम पेयजल के लिए भटकने को मजबूर है ।

सरपन्स कैलाश सुथार ने भी पानी की सही व समयानुसार सप्लाई की शिकायत की। लोगो ने कहा कि अगर सप्लाई सही नही हुई तो मुख्यमंत्री जी को शिकायत करने जयपुर जाएंगे ।

Share.
Leave A Reply