राजस्थान : माउंट आबू, सिरोही

नए साल के जश्न में उमड़े पर्यटक ,

न्यू ईयर को मनाने पर्यटकों ने माउंट आबू का किया रूख,

हिलस्टेशन की खूबसूरती से हजारों पर्यटक पहुंच रहे आबू ,

पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है माउंट आबू ,

देलवाड़ा अचलगढ़ गुरुशिखर नक्की झील पर बड़ी संख्या में दिखे पर्यटक,

.राजस्थान के एकमात्र हिलस्टेशन माउंट आबू में नए साल के जश्न को लेकर और माउंट आबू की फिजाओं में मौसम के बीच देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पर्यटक माउंट आबू का रुक करते हुए नजर आ रहे…राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों से पर्यटक हजारों वाहनों के द्वारा माउंट आबू पहुंच रहे हैं.।

.. वही माउंट आबू में आज नए साल के जश्नों को लेकर गुलाबी सर्दी के बीच फिजाओं में खूबसूरती को निहारने का आनंद लेते नजर आ रहे हैं..साथी पर्यटन स्थल के गुरु शिखर अचलगढ़ देलवाड़ा हनीमून प्वाइंट नक्की झील सनसेट पॉइंट और तमाम इलाके पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं.. माउंट आबू में घूमने आने वाला पर्यटक इस नए साल के जश्न को लेकर यादगार तस्वीरों को भी जगह-जगह से कैद कर रहे हैं और सुंदर-सुंदर नजरों को अपने कैमरे में कैद किया तो कहीं ना कहीं माउंट आबू में घूमने आने वाला पर्यटक राजस्थान के एकमात्र हिलस्टेशन में घूमकर काफी आनंद महसूस करता हुआ नजर आ रहा है… तो वही प्रदेश की एकमात्र नक्की झील भी विशेष कर पर्यटकों के लिए जरूर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है खूबसूरत झील के आसपास बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है और पर्यटक बोटिंग कर इस खूबसूरत फिजाओं में मौसम का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं… नए साल को लेकर के शहर के तमाम होटल और रेस्टोरेंट मे भी आकर्षक लाइटों के साथ सजावट की गई है वही इस नए साल को लेकर के इस बार तमाम होटलों में जो ऑनलाइन बुकिंग हुई है उसे यह भी अंदाजा लगा सकता है कि इस बार हजारों पर्यटक माउंट आबू में पहुंचेगे…नगर पालिका प्रशासन की ओर से पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कारने को लेकर पालिका की ओर से शहर में लगातार सफाई अभियान जारी है बाग बगीचों का रखरखाव अन्य जगह पर भी कार्य जारी है..साथ ही पुलिस प्रशासन भी पर्यटकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी परेशानी की समस्या ना हो उसको लेकर भी पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है साथी ट्रैफिक व्यवस्था व पार्किंग को लेकर माउंट आबू में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए सभी व्यवस्था भी कर दी गई है.. नए साल के जश्न को लेकर के माउंट आबू में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए शरद महोत्सव भी आयोजित किया जा रहा है जहां आज देर शाम को मेगा नाइट का आयोजन होगा और आतिशबाजी के साथ नव वर्ष का जश्न मनाया जाएगा.।

Share.
Leave A Reply