राजस्थान : माउंट आबू /सिरोही ,

रिपोर्ट किशनलाल दहिया ,

माउंट आबू मे तीन दिवसीय शरद महोत्सव का हुआ आगाज

राजस्थान की परंपरा के तहत निकाली गई शोभायात्रा

पर्यटन विभाग के द्वारा सापा पहनाकर किया गया स्वागत

उकड़ अधिकारी सिद्धार्थ प्रणाचारी पालिका आयुक्त रामकिशोर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा निहारी जल्दी दिखाकर शोभायात्रा को किया रवाना

आदिवासी नृत्य कालबेलिया नृत्य सहित विभिन्न झाकियों की दी गई प्रस्तुतियां

शहर में करीब 1 किलोमीटर शोभायात्रा पर्यटकों के लिए रही आकर्षण का केंद्र

. प्रदेश की सबसे उंचे शहर माउंट आबू में आज जिला प्रशासन पर्यटन विभाग और नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का शोभायात्रा के साथ आगाज हुआ..वही आयोजित कार्यक्रम को लेकर पर्यटन विभाग के द्वारा उपखंड अधिकारी पालिका आयुक्त पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का साफा पहनकर स्वागत किया गया.. उसके बाद एसडीएम सिद्धार्थ पालानिचामी पालिका आयुक्त रामकिशोर और पालिका अध्यक्ष जीतूराणा ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..

शोभायात्रा राजस्थान की परंपरा के तहत शोभायात्रा शहर के पेट्रोल पंप के पास से शुरू हुई जो इस शोभायात्रा में राजस्थान गुजराती कलाकारों के द्वारा सुंदर नृत्य व विभिन्न झाकियों की प्रस्तुतियां दी और इस शोभायात्रा में कालबेलिया नृत्य आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न कलाकारों के द्वारा करीब 1 किलोमीटर पैदल शोभा यात्रा निकालकर शानदार प्रस्तुतियां दी जो माउंट आबू में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्रीय भी रही.. शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर नक्की झील पहुंची जहां पर सभी गैर नृत्य और कलाकारों सुंदर झांकियां पर्यटकों के लिए आयोजित की..

जहां पर इस सीन खूबसूरत नजारों को देख माउंट आबू में घूमने आए वाले पर्यटकों ने सुंदर कलाकारों की प्रस्तुतियों की सुंदर-सुंदर तस्वीर अपने कैमरे में भी कैद की वही आयोजित समारोह को लेकर आज पहले दिन बोट रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और यह आयोजित कार्यक्रम 29 से आगामी 31 दिसंबर तक कार्यक्रम होंगे..

जहां समारोह को लेकर के माउंट आबू मे आने वाले पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता और 31 दिसंबर की देर शाम को पोलो ग्राउंड में मेगा नाइट शो का आयोजन भी होगा और नव वर्ष का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा

Share.
Leave A Reply